Shreya Ghoshal: मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कॉन्सर्ट में लिप-सिंक करने वाले सिंगर्स पर अपनी जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने इसे ‘आलस’ बताते हुए कहा कि असली कलाकार को हर दिन अपनी कला पर मेहनत करनी चाहिए. पॉडकास्ट में कही उनकी ये बातें अब वायरल हो रही है और फैंस भी उनका जमकर सपोर्ट कर रहे हैं.
Shreya Ghoshal on Singers Lip-Syncing: सालों से हिंदी सिनेमा से लेकर फैंस के दिलों पर अपनी आवाज का जादू चलाती आ रहीं सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में उन सिगर्स की आलोचना की, जो अपने कॉन्सर्ट में लाइव गाने की बजाय लिप-सिंक करते हैं. उनका कहना है कि ऐसा करना मेहनत से बचने जैसा है. श्रेया हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने करियर और म्यूजिक को लेकर खुलकर बात की.
इस दौरान उन्होंने कहा कि एक रियल आर्टिस्ट को हर दिन अपनी कला पर मेहनत करनी चाहिए और अपनी पॉपुलैरिटी को हल्के में नहीं लेना चाहिए. श्रेया ने लिप-सिंक करने वाले सिंगर्स पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘ये सिर्फ आलस भरा काम है. आपने मेहनत ही नहीं की. मेरे हिसाब से ये बिल्कुल अच्छा तरीका नहीं है’. उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई कलाकार स्टेज पर गा रहा है तो उसे पूरी ईमानदारी से लाइव परफॉर्म करना चाहिए.
सफलता के बाद जिम्मेदारी बढ़ने की बात कही
उनकी मधुर आवाज और भावनाओं से भरी सिंगिंग ने लाखों लोगों का दिल जीता है. रोमांस, दर्द, भक्ति या जश्न जैसे हर तरह के गानों में उनकी आवाज खास पहचान बनाती है. पिछले कई सालों में उन्होंने अपनी गायकी से इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग और मजबूत जगह बनाई है. श्रेया ने महज 4 साल की उम्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था. यंग एज में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा’ (Sa Re Ga Ma) जीता, जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई.
देवदास से मिली श्रेया घोषाल को बड़ी पहचान
साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ (Devdas) से उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू किया. फिल्म के ‘बैरी पिया’, ‘डोला रे डोला’ और ‘सिलसिला ये चाहत का’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. श्रेया घोषाल को इंडस्ट्री में 28 साल हो चुके हैं. इतने लंबे करियर में वे 20 से ज्यादा भाषाओं में 3000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर चुकी है. जिनमें 1150 से ज्यादा हिंदीगाने शामिल हैं.
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
