Sonu Sood: ईरान-इजराइल वॉर की वजह से मिडिल ईस्ट में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं. ऐसे में कई लोग दुबई में फंस हुए हैं. इसी बीच सोनू सूद एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने वहां फंसे लोगों को मुफ्त रहने की सुविधा देने का ऐलान किया है. उनका इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
Sonu Sood Offers Free Accommodation: मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजराइल वॉर की वजह से कई देशों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इसका सीधा असर आम लोगों पर भी देखने को मिल रहा है, जिनमें ज्यादातर भारतीय और विदेशी हैं, जो अपने देश वापस नहीं लौट पा रहे हैं. कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं या रद्द हो गई हैं. इसी वजह से दुबई, अबू धाबी और कतर जैसे शहरों में कई यात्री फंस गए हैं. अचानक बदले हालात की वजह से लोगों को रहने के लिए जगह नहीं मिल पा रही.
काफी सारे लोगों को आगे की यात्रा को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी मुश्किल समय में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. सोनू सूद ने वीडियो शेयर कर ऐलान किया है कि जो भी यात्री दुबई में फंसे हुए हैं और उनके पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उन्हें वे मुफ्त में ठहरने की सुविधा देंगे. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से सीधे संपर्क करने को कहा है ताकि जरूरतमंदों तक जल्दी मदद पहुंचाई जा सके.
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सोनू सूद मदद
सोनू सूद ने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘नमस्ते दोस्तों, जो भी लोग मौजूदा संकट की वजह से दुबई में फंसे हुए हैं, हम उन्हें बताना चाहते हैं कि उनके रहने की व्यवस्था हो जाएगी. आपको यहां मुफ्त में ठहरने की सुविधा दी जाएगी’. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में किसी को घबराने की जरूरत नहीं है. उनकी टीम ऐसे सभी लोगों की मदद करने के लिए तैयार है जो दुबई में फंसे हुए हैं. एक्टर ने ये भी बताया कि ये मदद सिर्फ भारतीयों के लिए ही नहीं है.
दुबई में फंसे यात्रियों के लिए मुफ्त ठिकाने
उन्होंने कहा, ‘जो भी लोग – हमारे हिंदुस्तानी या किसी भी देश के लोग – अगर दुबई में फंसे हुए हैं तो कृपया मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज करें’. सोनू सूद का कहना है कि अगर किसी के पास रहने की जगह नहीं है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं. उनकी कोशिश है कि हर जरूरतमंद को तुरंत मदद मिल सके. सोनू सूद ने आगे भरोसा दिलाते हुए कहा, ‘हम ये सुनिश्चित करेंगे कि जब तक आप अपने देश वापस नहीं पहुंच जाते, तब तक आपको यहां मुफ्त में रहने की सुविधा मिलती रहे’.
भारतीय-विदेशियों को मिलेगी मदद
अपने पोस्ट के कैप्शन में भी उन्होंने लिखा कि युद्ध की वजह से कई यात्री दुबई में फंस गए हैं. अगर किसी के पास ठहरने की जगह नहीं है तो वे सुरक्षित और मुफ्त रहने की व्यवस्था कर रहे हैं. उन्होंने लिखा, ‘कोई राष्ट्रीयता नहीं, कोई शर्त नहीं, सिर्फ इंसानियत’. सोनू सूद पहले भी कई बार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं. कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का इंतजाम किया था.
सोशल मीडिया पर हो रही सोनू सूद की तारीफ
इसके अलावा कई लोगों की मेडिकल जरूरतों में भी उन्होंने आर्थिक मदद की है. उनके इस नए कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है. एक यूजर ने लिखा, ‘हमें दुनिया में ऐसी ही इंसानियत की जरूरत है. इस पहल को सलाम’. वहीं कई लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है.
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
