Skip to content

युवा को देश के विकास और मुख्य धारा से योग ही बांध सकती है- कुलपति प्रो मनोज श्रीवास्तव

पतंजलि द्वारा आयोजित युवा योग उत्सव के द्वितीय दिवस में  मुख्य अतिथि योगेश्वर प्रसाद सिन्हा जी, जिला संघ कार्यवाह कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. मनोज श्रीवास्तव जी, कुलपति शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुबीर नन्दी जी, नगर संघ कार्यवाह,धर्मेंद्र महापात्र, सचिव बस्तर जिला पत्रकार संघ,कचरी कचलाम, खुशबू सिन्हा,कमला नेहरू छात्रावास , प्रवीण बावीसकर जी, ASI पुलिस प्रशासन , श्री विधु शेखर झा जी, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर, नगर निगम में भारत माता के छाया चित्र के दीप प्रज्वलन किया।

अतिथियों ने देश के सभी को स्वस्थ रहने हेतु योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में जोड़ने का संकल्प दिलाते हुए युवाओ को शारीरिक और मानसिक विकास हेतु योग आयुर्वेद और स्वदेशी को अपनाने की बात कही।

स्वामी विवेकानंद जयंती १२ जनवरी को स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन स्वदेशी को अपनाने का आवाहन के साथ किया है  जो योग सत्र के पश्चात स्टेडियम से प्रारंभ किया ।

जिसका रूट निम्न है जो इंदिरा
प्रिय दर्शिनी स्टेडियम से प्रारंम्भ होकर कोर्ट तिराहा होते हुए चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक, गुरु गोविन्द सिंह चौक से प्रियदर्शिनी स्टेडियम में समापन किया जाएगा।

योगसत्र का संचालन भारत स्वाभिमान के ज़िला प्रभारी जीतेन्द्र मिश्रा,पतंजलि योग समिति के ज़िला प्रभारी मनोज चन्द्रा तथा महिला पतंजलि योग समिति की ज़िला प्रभारी श्रीमती मंजु लुंकड़ द्वारा कराया गया और विषेश रूप से रवींद्र हेमनानी ,राजेश चावड़ा ,नीरज चौहान ,राकेश समरथ ,दीपक पाँडे  योगदान दीया।।