श्रमिक कल्याण की दिशा में श्रम कल्याण मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका – डॉ. रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति, साइकिल सहायता और खेलकूद प्रोत्साहन योजना के तहत कल रायपुर में छह हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को ढाई करोड़ रूपये से अधिक की राशि वितरित की।
इस मौके पर डॉक्टर सिंह ने कहा कि अब तक इन योजनाओं का लाभ लाखों मजदूरों को मिल चुका है। उन्होंने किफायती दर में भोजन उपलब्ध कराने की योजना की सराहना करते हुए कहा कि श्रम कल्याण मंडल ने जन्म से लेकर मृत्यु तक योजना बनाकर मजदूरों के लिए क्रांतिकारी कार्य किया है।
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
