उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा अब आयोजित नहीं होगी। 14 से 18 मार्च के बीच होने वाले इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन प्रशासनिक कारणों के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, आयोजन के लिए पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) नहीं मिल सका। संभावित भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट अनुमति नहीं दी। इसी आधार पर एलडीए ने अपना आवंटन आदेश वापस ले लिया।
अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से सभी आवश्यक अनुमतियां प्राप्त नहीं हो जातीं, तब तक किसी भी बड़े सार्वजनिक आयोजन के लिए स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
आयोजनकर्ता संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अक्टूबर 2025 से चल रही थीं। प्रारंभिक योजना के अनुसार कथा का आयोजन डिफेंस एक्सपो स्थल पर प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट और शहीद पथ पर संभावित जाम का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी। इसके बाद राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए आवेदन किया गया।
एलडीए ने 33 लाख रुपये जमा करने की शर्त पर मैदान आवंटित किया था। आयोजकों के अनुसार, ऑनलाइन भुगतान के दौरान तकनीकी समस्या आई। प्रतिदिन 2.5 लाख रुपये जमा करने का विकल्प दिया गया और दो दिन की राशि जमा भी की गई, लेकिन सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भुगतान दर्ज नहीं हो सका।
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
