कुशीनगर विधायक का वार्ड भ्रमण, जनता ने किया भव्य स्वागत
शिविर कार्यालय पर जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
कसया। शनिवार को कुशीनगर विधायक पी.एन. पाठक ने नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 अम्बेडकरनगर (मदनपुर) एवं वार्ड नंबर 21 बुद्धनगरी (सुखारी छपरा) का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर विधायक का भव्य स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान विधायक पी.एन. पाठक ने आमजन से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शहर से लेकर गांवों तक ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे और हर नागरिक आत्मनिर्भर बने।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हो रहा है और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
इसके उपरांत प्रतिदिन की भांति शनिवार दोपहर को विधायक पी.एन. पाठक शिविर कार्यालय, कसया पहुंचे, जहां उन्होंने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, राज, ओमप्रकाश पांडेय, रिंकल पांडेय, भोलू पाठक, रितेश दुबे, अखिलेश तिवारी, छेदी शर्मा, कन्हैया राय, संतोष पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
