रायगढ़। रायगढ़ तमनार के मुख्य मार्ग तमनार के बरभाठा चौक में एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई इसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मारने से पिकअप के परखच्चे उड़ गए पिकअप ड्राइवर गाड़ी में नहीं बैठने के कारण बाल बाल उसकी जान बच गई
घटना लगभग 12:30 की बताई जा रही है जहां पटनायक रेस्टोरेंट के सामने में पिकअप खड़े कर ड्राइवर रेस्टोरेंट की ओर अपने काम से गया था उसी दरमियान तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मारी जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गई हैं।
तमनार के मुख्य मार्ग पर ट्रेलरों की रफ्तार इतनी तेज रहती है कि कभी भी बड़ी घटना घट सकती है जिसको देखते हुए प्रशासन को रफ्तार की कहर को नियंत्रण करने की जरूरत है और स्पीड चलने वाले ट्रेलर गाड़ियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।




Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
