पतंजलि योग परिवार जगदलपुर बस्तर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर”फिट बस्तर-हिट बस्तर” के तहत इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर में 10जनवरी से 12 जनवरी 2026 त्रिदीवसीय “युवा योग उत्सव-2026”का विराट आयोजन की तैयारी चल रही है। जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ पुलिस जवान,योग साधक और स्वास्थ्य प्रेमी लोगों की उपस्थिति में हुआ भव्य उद्घाटन।
इस त्रिदीवसिय आयोजन को लेकर पतंजलि योग समिति सभी समाज संघटन के लोगों की उपस्थित रहे। इस त्रिदीवसीय योग उत्सव का उद्घाटन पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के स्वदेशी उपक्रम के छत्तीशगढ़ प्रमुख हेमंत मालवीय के साथ सभापति नगर निगम श्री ख़ेम सिंग़ देवांगन,राजस्व सभापति श्री संग्राम राणा,आर्ट ऑफ़ लिविंग व शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कार्यकारी परिषद सदस्य अजय सिंग बैस, पूर्व सैनिक संघटन के संभागीय प्रमुख कर्नल अक्षय कर,छत्तीसगढ़ आर्म फ़ोर्स के हेड कांस्टेबल ख़ेम सिंह नेगी,ट्रेडिंग हेड हेमंत साहू ,पूर्व सेना नायक सतेंद्र मिश्रा जी, अशोक शर्मा एएसएम पतंजलि सहित पतंजलि योग परिवार के संरक्षक डॉ सुषमा झा,
शक्ति सिंग चौहान अतिथि के रूप में माँ भारती के छाया चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया।मंच का संचालन मनोज चंद्रा ज़िला प्रभारी पतंजलि योग समिति,जितेंद्र मिश्रा ज़िला प्रभारी भारत स्वाभिमान,श्रीमती मंजु लंकड़ ज़िला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति,श्रीमती किरण दीवान साथ बेटी स्वर्णा और सौम्या चौहान ने मिल कर संचालन किया।मंच से युवा उत्सव में युवाओ को स्वस्थ्य रहने के टिप्स के साथ एकाग्रता मेमोरी बढ़ाने-हाइट बढ़ाने के अभ्यास कराने के साथ साथ व्यक्तित्व विकास, ख़ान पान आदर्श दिनचर्या के बारे में जानकारी दी गई।
साथ योग कराते हुए सर्दी खांसी बुख़ार , सिर दर्द ,शुगर, बीपी, मोटापा, थायरॉइड, गैस एसिडिटि,तनाव,एकाग्रता की कमी आदि के यौगिक उपचार के साथ साथ प्रतिदिन स्वास्थ्य मूल्यांकन बीपी शुगर और वजन का जाँच की निःशुल्क व्यवस्था भी समिति की ओर से तीनों दिन के लिए किया गया है और एक्यूप्रेशर, जलनेती, अक्षिधोवन, कर्णपूरण,आदि प्राकृतिक चिकित्सा की भी सेवा उपलब् धकराया गया है ।
युवाओं के लिए दिव्य स्मृतिवर्धक और रोग प्रतिरोधक 2 प्रकार के औषधीय पेय और साथ अंकुरित प्रातःराश निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है जिसका भरपूर लाभ उपस्थित युवाओं ने उटाया।
त्रिदीवसीयशिविर प्रातः6:30-8 बजे तक इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुये डॉ मनोज पानीग्राही,राज्य प्रभारी पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ ने अपील करते हुए कहा की यह शिविर आपके स्वास्थ्य और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा और बीमारियों और दवाओं से निजात दिला आपको डॉक्टरों की लंबी लंबी क़तारों से पीछा छुड़ा आपके तन को मज़बूती और मन को तनाव रहित बना आनंद और ख़ुशी देगा।साथ बताया शिविर में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं है।सभी वर्ग के बच्चे, महिला-पुरुष पतंजलि द्वारा नगर में संचालित योग कक्षा में पंजीयन करा भाग ले सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद जन्म जयंती उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में 12 जनवरी युवा दिवस पर नगर में स्वदेशी संकल्प दौड़ आयोजित की जागेगी जो स्टेडियम से मुख्य मार्ग से होती हुई स्टेडियम में संपन्न होगी।इस युवा उत्सव के समापन पर श्रेस्ट योग साधक को सम्मानित किया जावेगा।सभी ने व्यवस्था को सुदृण बनाने के लिए अपनी अपनी जवाबदारी ली है।
जिसमे जैन समाज से श्री अनूप जैन जी व श्री मनीष मूलचंदानी जी मीडिया, नीरज चौहान जी और उनकी टीम जल नेति, अक्षि धोवन, श्री अजय मंडल जी बी पी, शुगर जाँच, लक्ष्मी मंडल दीदी औषधिय पेय, रविंद्र, ब्रिजलाल नागवानी जी, जोगेन्दर खत्री जी, जय सिंह सेंगर जी बैठक व्यवस्था, राजू भईया जी , नरेंद्र लुंकड़ जी स्कूल में सूचना, रविंद्र हेमनानी जी , पुखराज ठाकुर जी , वैभव यादव जी कार्यक्रम व्यवस्था देखेंगे और महिला पतंजलि योग समिति की पदाधिकारी गण और सदस्य भी इस
युवा योग उत्सव में मंच स्वागत तथा बैठक व्यवस्था की सम्पूर्ण जिम्मेदारी शुक्ला दास जी,गायत्री बड़कस जी,मुन्नी सिंग जी,डाकेश्वरी पांडे जी,रेखा परमार जी,उषा जयवार जी,लिलिमा साहा जी,लक्ष्मी मंडल जी,वैशाली विष्णु जी,भारती साहू जी,विभा सिंह, सुधा जी,डुला जी,कल्विंदर सिंग, शिवरत्न खत्री, नीरज चौहान,जी ने बखूबी निभाया।हवन की सेवा में दौलत सिंह कुशवाहा, जैगोपाल सरकार, श्रीमती कुशुमु पांडेय अपना सहयोग दिया।


Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
