भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों की घोषणा बीजेपी संगठन द्वारा की गयी है। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर बनाये गये हैं। जिसके बाद नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय से भेंट की।
जहाँ से नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर वरिष्ठों व कार्यकर्ताओं के साथ मांई दंतेश्वरी मंदिर में देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन के सभी वरिष्ठों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि संगठन को सशक्त बनाने व सौंपे गये बड़े दायित्व का निर्वहन संपूर्ण समर्पण भाव व निष्ठा से करेंगे।
बाइट-योगेश सिंह ठाकुर,नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष।


