रूस के बाशकोर्टोस्तान गणराज्य स्थित ऊफ़ा शहर में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर ने अंधाधुंध चाकूबाजी की। इस हमले में कम से कम 6 लोग घायल हुए, जिनमें 4 भारतीय छात्र भी शामिल हैं।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, हमलावर ने छात्रावास में घुसकर वहां रह रहे छात्रों पर हमला किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे दो पुलिस अधिकारी भी हमलावर को काबू करने के दौरान घायल हो गए।
आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने बताया कि संदिग्ध ने गिरफ्तारी का विरोध किया और खुद को भी चोट पहुँचाई। गंभीर रूप से घायल हमलावर का इलाज स्थानीय बच्चों के अस्पताल में चल रहा है।
भारतीय दूतावास ने इस घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए कहा कि वे रूसी अधिकारियों के संपर्क में हैं। कज़ान स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी सहायता के लिए ऊफ़ा रवाना हो गए हैं।
घायलों में से एक की स्थिति गंभीर है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था। रूसी अधिकारियों ने मामले में उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है।
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
