वित्त वर्ष 2023-24 में 3337 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व
नई दिल्ली । जब भी भारत के व्यस्त और भव्य रेलवे स्टेशनों की बात होती है, तो अक्सर मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) या हावड़ा जंक्शन याद आते हैं। लेकिन कमाई के मामले में अब नया सुपरस्टार सामने आया है — देश का सबसे अमीर रेलवे स्टेशन बन गया नई दिल्ली स्टेशन (NDLS)।
वित्त वर्ष 2023-24 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने 3337 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व जुटाकर नया कीर्तिमान बनाया है। हावड़ा जंक्शन, जो यात्रियों की संख्या में दिल्ली से आगे है, केवल 1692 करोड़ रुपये कमाई कर पाया। वहीं, मुंबई का CSMT भी दिल्ली से काफी पीछे रह गया।
नई दिल्ली स्टेशन की कमाई के मुख्य कारण
प्रीमियम ट्रेनें और लॉन्ग डिस्टेंस रूट: राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी ट्रेनें उच्च किराया और पार्सल रेवेन्यू लाती हैं।
पार्सल और लॉजिस्टिक्स: दिल्ली स्टेशन से व्यापारिक पार्सल आवागमन बहुत बड़ा है।
विज्ञापन: स्टेशन परिसर और ट्रेनों पर विज्ञापन से करोड़ों की कमाई होती है।
दुकानें और फूड कोर्ट: आउटलेट्स, रेस्टोरेंट और पार्किंग फीस भी राजस्व में योगदान देती हैं।
भविष्य में वर्ल्ड क्लास हब
सरकार नई दिल्ली स्टेशन को लगभग 10,000 करोड़ रुपये के पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला बनाने जा रही है। इसमें शामिल हैं:
ट्विन डोम स्ट्रक्चर
अलग-अलग अराइवल और डिपार्चर गेट
लग्जरी वेटिंग लाउंज
भारत के टॉप-3 कमाऊ रेलवे स्टेशन (2023-24)
1. नई दिल्ली: 3337 करोड़ रुपये
2. हावड़ा: 1692 करोड़ रुपये
3. चेन्नई सेंट्रल: 1299 करोड़ रुपये
Related Articles

रायपुर के VIP रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Apr 14, 2026
सरकार ने लॉन्च किया ₹10,000 करोड़ का स्टार्टअप इंडिया FOF 2.0: नवाचार और स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा फंड सपोर्ट
Apr 14, 2026
