पॉवर हाउस फिल्टर प्लांट की सफाई व दूषित पानी से शहरवासियों को राहत हेतु नेता प्रतिपक्ष सहित पार्षददल ने सौंपा निगम आयुक्त को ज्ञापन….
जगदलपुर । आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में समस्त पार्षदगण के द्वारा पॉवर हाउस स्थित फिल्टर प्लांट की सफाई करने व दूषित पानी से शहरवासियों को राहत दिलाने की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया ….
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया विगत दिनों फिल्टर प्लांट पावर हाउस में कांग्रेस का पार्षददल द्वारा निरीक्षण करने पर पाया गया कि फिल्टर प्लांट में उचित सफाई व्यवस्था नहीं है जिससे शहर वासियों को दूषित जल पीने के कारण से होने वाली बीमारियों की संभावना बढ़ाने की आशंका दिखाई पड़ रही है फिल्टर प्लांट टंकी पानी की सफाई हेतु जो टंकी बनाई गई है उसकी सफाई प्रतिवर्ष किया जाना है परंतु वहां सफाई वर्ष देखने पर पता लगता है कि 2024 के बाद अब तक सफाई नहीं हुई है
जो की दूषित पानी सप्लाई का एक बहुत बड़ा कारण दिखाई पड़ता है साथ ही साथ ओवरहेड टैंक की सफाई की तारीख 26/12/2026 अंकित है जिस विषय पर अब तक क्या कार्यवाही की गई है उससे हम अनभिज्ञ हैं यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए।जो फिल्टर टैंक चल रहे हैं उसमें भी ज्यादा मात्रा में काई और गंदगी जमा रहने का जमाव दिखाई दे रहा है जिसकी सफाई हमारे कर्मचारियों द्वारा प्रति माह भी किया जा सकता है परंतु काफी समय से सफाई नहीं होने के कारण से बहुत ज्यादा गंदगी व काई जमा हुआ है..
साथ ही साथ भूमि पर बने गहरी टंकियां जिसकी गहराई लगभग 20 फीट है जिसमें सुरक्षा की कमी दिखाई पड़ती है तथा सुरक्षा गार्ड की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।कुछ ही दिन पूर्व समाचारों के माध्यम से यह पता चला है कि इंदौर नगर निगम में साफ सफाई के अभाव में जो पानी सप्लाई की जा रही थी उससे लगभग 15-20 लोगों की जान चली गई है ऐसी घटना जगदलपुर नगर निगम में न दोहराई जाए इस हेतु विशेष ध्यान देने की भी आवश्यकता है। और हमारे कर्मचारीयों की जानमाल का नुकसान न हो पाए।
नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने बताया कुल मिलाकर नगर निगम सरकार शहरवासियों को साफ पेयजल देने में नाकाम साबित हो रही है जिससे बीमारियां बढ़ने की पूर्ण आशंका बढ़ती दिखाई दे रही है अतःकांग्रेस पार्टी आग्रह करती है कि सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जलप्रदाय से संबंधित साफ सफाई समय अनुसार एवं दृढ़ता पूर्वक करने के कार्य किया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी आगामी दिनों में जनहित को देखते हुए आंदोलन हेतु बाध्य होगी।
इस दौरान पार्षद विक्रम सिंह डांगी, जाहिद हुसैन, सुशीला बघेल, शुभम यदू, राकेश मौर आदि मौजूद रहे।
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
