जगदलपुर शहर के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शासकीय विधालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 455 छात्राओं को किया साइकिल वितरण
जगदलपुर । जगदलपुर शहर के स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 455 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस दौरान विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।
सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं। सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें । हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का समग्र विकास करना। श्री किरण देव ने कहा छात्र जीवन अपने जीवन में स्वर्णिम समय होता है। यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है ।
श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है । हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है । जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा ।
किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी । बस्तर अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के बच्चों में गजब उत्साह देखने को मिला। बस्तर के बच्चों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। वर्तमान में पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है ।
साइकिल वितरण कार्यक्रम में आज शहर के स्वामी विवेकानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 61, शासकीय हाईस्कूल भगतसिंह 27, जगतू माहरा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 05, शासकीय हाईस्कूल केवरामुंडा 34,हाटकचौरा 19, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यमिक विद्यालय रेलवे कालोनी 63, कन्या क्रमांक 2 में 45, महारानी लक्ष्मीबाई विधालय में 125, भैरमगंज 10, पनारापारा 16, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय धरमपुरा में 20 तितिरगांव 10 ,पंडरी पानी 10 एवं राष्ट्रीय विधालय में 10 सरस्वती साइकिल वितरण छात्राओं को किया गया। वहीं छात्र दुर्धटना बीमा योजना की राशि का चेक भी वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष श्री खेमसिंह देवांगन,एम आई सी सदस्य श्री योगेन्द्र पांडे,कलावती कसेर, निर्मल पानी ग्राही, संग्राम सिंह, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, त्रिवेणी रंधारी, पार्षद नरसिंह राव,श्याम सुंदर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्येंद्र आर्य, राजेश श्रीवास्तव,एस एम डी सी अध्यक्ष श्री योगेश शुक्ला, संयुक्त संचालक श्री एच आर सोम , डीईओ बलिराम बधेल,बीईओ राजेश गुप्ता एवं जनप्रतिनिधि व विभिन्न स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
