रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी में बुधवार 22 जनवरी 2026 को शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMDC) की त्रैमासिक बैठक एवं पालक–शिक्षक सम्मेलन (PTM) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्राचार्य भरत लाल नामदेव एवं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनीषा त्रिपाठी ने किया। बैठक की अध्यक्षता एसएमडीसी अध्यक्ष शोभा शर्मा ने की।

भारत माता की जयघोष के साथ हुआ शुभारंभ
सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष तथा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। लगभग दो घंटे तक चले इस आयोजन में शाला परिवार द्वारा मंचासीन अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

नवीन पदस्थ भृत्य का स्वागत
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नवपदस्थ भृत्य पूर्णिमा चौहान का स्वागत एसएमडीसी अध्यक्ष शोभा शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
शैक्षणिक गुणवत्ता और योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा
बैठक में अर्धवार्षिक परीक्षाफल, शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति, लगातार अनुपस्थित विद्यार्थियों की स्थिति, विद्यार्थियों का लर्निंग लेवल, शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन, स्वास्थ्य परीक्षण, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला के नियमित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की गई।

इसके साथ ही मेंटर नियुक्त कर शिक्षण व्यवस्था, पाठ्यक्रम पूर्णता, प्री-बोर्ड एवं वार्षिक परीक्षा की तैयारी, परीक्षा पे चर्चा, परीक्षा परिणाम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं गणतंत्र दिवस समारोह को हर्षोल्लास से मनाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
पालकों ने जताया संतोष और विश्वास
पालकों से सुझाव आमंत्रित किए गए, जिस पर पालकों ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के प्रति संतोष और भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
पालकों से नियमित संपर्क की अपील
अध्यक्ष शोभा शर्मा ने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, शाला से निरंतर संपर्क बनाए रखने और बच्चों में अच्छी आदतों के विकास पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
उपस्थिति और समापन
बैठक में 60 पालक, 16 शिक्षक, 6 एसएमडीसी सदस्य एवं 2 जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्वक मनाने हेतु आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा त्रिपाठी (प्रधान पाठक) ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता इरयल टोप्पो द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
