Skip to content

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जगदलपुर
बजरंग दल ने निकाली सदभावना तिरंगा यात्रा

जगदलपुर । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरे नगर मे जहाँ देश भक्ति का भाव सभी नगरीको मे देखने कों मिला वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा कर नगर कों देश भक्ति के रंग मे घोल दिया। संघठन के जिलाध्यक्ष शंकर लाला गुप्ता ने बताया की यह यात्रा पुरे नगर मे भ्रमण करेगी और प्रत्येक भारतीय कों देश भक्ति से जोड़ने और भारत वर्ष के सभी लोगों कों एक जुट रह कर सदभावना का भाव उनके ह्रदय मे जागृत करने का कार्य करेगी।

निश्चित ही हमारा बस्तर शांति का टापू है और हम हमारे बस्तर सहित पुरे भारत मे संघठन के विचारों के माध्यम से प्रत्येक भारतीय कों यहीं संदेश देना चाहते है। की हम सभी एक रहेंगे तभी सेव रहेंगे। हमारी एकता ही हमारी ताकत है और यहीं भारत की पहचान भी है।

बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य सभी कों देश प्रेम और राष्ट्र भक्ति से जोड़ने का है साथ ही उन्होंने कहा की कुछ विदेशी ताकतें हमारे भारत कों कमोजर करने के उद्देश्य से अलग अलग तरीके से युवाओ कों गुमराह करने का और मार्ग से भटकाने का कुकृत्य कर रहीं है इन सभी  बातो मे हमारे नव जवान ना आये और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी कों निभाए इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु यह बाईक रैली नगर मे निकाली गई है

साथ ही बस्तर मे जो रोहंगिया बाहर से आ कर बसे है ऐसी खबरें भी मिलती रहती है उन लोगों कों भी इस रैली के माध्यम से चेतवानी दी गईं है। समय रहते वें सभी अपने मूल स्थान कों चले जाये प्रशासन तो ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर ही रहा है। यदि अवसर मिला तो हमारे बजरंगी भी धर्म के साथ साथ देश की समप्रबुता एवं एकता की रक्षा हेतु ऐसे राष्ट्र विरोधी लोगों कों सबक सिखाने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

इस सदभावना तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रान्त सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, जिलाध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता, योगेंद्र कौशिक,जिला मंत्री नविन देवांगन जविता मंडावी ने भगवा ध्वज दिखा कर किया एवं अपना उद्बोधन दिया नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम का संचलन किया।

इस अवसर पर बजरंग दल विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, जिला सेवा प्रमुख पवन राजपूत, जिला समाजिक समरसता प्रमुख होमेश राठौर, जिला सह संयोजक योगेस रैली नगर अध्यक्ष प्रतिक गुरु,बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला , नगर सह संयोजक आजय प्रताप सिंह, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख पवन राजा, नगर सुरक्षा प्रमुख अभिषेक साहू, जसवंत जोशी, लक्ष्मीकांत, प्रियांशु, अंशु, जीतेन्द्र,आशीष, सहित सभी बजरंगी उपस्थित रहें।