टपरिया बॉर्डर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ओडिशा के ट्रांसपोर्टरों ने रायगढ़ के ट्रांसपोर्टरों पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में रायगढ़ के कई ट्रांसपोर्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल कर पीड़ितों की आंखों और चेहरे पर हमला किया, जिसके बाद हथियारों से लैस होकर जमकर मारपीट की गई।
सूत्रों के मुताबिक, हमले के दौरान कुछ ट्रांसपोर्टरों को बंधक बनाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। घटना के बाद टपरिया बॉर्डर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए हैं। पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
फिलहाल दोनों राज्यों के ट्रांसपोर्टरों के बीच हुए इस हिंसक टकराव के कारण सीमा क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Related Articles

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी, सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन
Feb 4, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
