रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेता जितेंद्र निषाद ने केंद्रीय बजट 2026–27 को विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त करने वाला दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत यह बजट देश की अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा देने वाला दस्तावेज़ है।
जितेंद्र निषाद ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीक, रक्षा और एमएसएमई जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार सुनिश्चित होगा।
उन्होंने बताया कि—
शिक्षा क्षेत्र में स्कूल शिक्षा विभाग को 83,562 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.35 प्रतिशत अधिक है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर सहित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिससे आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
कृषि क्षेत्र में किसानों को सशक्त बनाने के लिए सस्ते कृषि ऋण का लक्ष्य ₹20 लाख करोड़ से अधिक रखा गया है, जो किसानों की आय बढ़ाने में निर्णायक साबित होगा।
तकनीकी विकास के तहत इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए PM E-DRIVE योजना में ₹1,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
रक्षा क्षेत्र में बजट को 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ाया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली पर विशेष फोकस किया गया है।
एमएसएमई सेक्टर को सस्ती पूंजी, तेज भुगतान व्यवस्था और वित्तीय सहूलियत देकर मजबूत करने का प्रयास किया गया है, जिससे रोजगार सृजन को गति मिलेगी।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल निर्माण की योजना छात्राओं के लिए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
भाजपा नेता जितेंद्र निषाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यह बजट आम जनता के हितों से जुड़ा है, इसे विपक्ष के किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत की नींव है, जो देश की ऊंची उड़ान के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है और भारत को आत्मनिर्भर व समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
Related Articles

ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
नगर निगम जगदलपुर ने टैक्स दरों में नहीं की बढ़ोतरी, री-असेसमेंट के कारण बढ़ी राशि
Feb 3, 2026
