Skip to content

बस्तर के दो खिलाड़ियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन,टूर्नामेंट , गोवा के लिए चयन

जगदलपुर। बस्तर अंचल के लिए गर्व का विषय है कि क्षेत्र के दो अधिकारियों का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के लिए हुआ है। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, जगदलपुर में पदस्थ  श्री बी. एस. ध्रुव तथा NIC कोंडागांव के संयुक्त निदेशक श्री हेमन्त भगत का चयन ओपन कैटेगरी में हुआ है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन टूर्नामेंट गोवा में आयोजित किया जाएगा, जो दिनांक 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रतियोगिता में देशभर से विभिन्न विभागों के चयनित अधिकारी एवं खिलाड़ी भाग लेंगे।

श्री ध्रुव एवं श्री भगत के चयन से न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में खेल जगत के प्रति उत्साह बढ़ा है। जगदलपुर तथा कोंडागांव के बैडमिंटन संघ एवं स्थानीय खेल प्रेमियों, सहकर्मियों ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए दोनों  खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी हैं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।