जनेता रोशन लाल अग्रवाल के पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर धरमजगड़ दशहरा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं पत्रकारों विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्ति एवं गणमान्य नागरिकों ने रोशन लाल अग्रवाल को याद करके उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
धर्म जगत भारती जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय अग्रवाल ने पुण्यतिथि के अवसर पर कहां की रोशन लाल अग्रवाल को उनकी खड़ी खड़ी बोली और जन सामान्य के बीच में हमेशा रहकर कार्य करने वाले नेता के रूप में याद किया जाता है वे भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं।
किसान प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने उन्हें याद करते हुए जन लोकहित में हर वर्ग के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की आवाज को उन्होंने उठाई और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए भी सड़क पर उतर कर लड़ने वाले जुझारू नेता के रूप में उन्हें याद किया।
मंडल अध्यक्ष भरत लाल साहू ने भी उनके संगठन में किए गए कार्य को याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय अग्रवाल, टीकाराम पटेल, भारत लाल साहू, जगदीश सरकार, समय अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, शिवहरी जिंदल, टार्जन भारती, विजय यादव, बेहरा सर, पंचूराम माली, पटेल सर, युसूफ छाया एवं पत्रकार बंधु सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, गणमान्य नागरिको ने अपने-अपने अनुभव को साझा किया और अपने जननेता रोशन लाल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Related Articles

बजट 2026 बस्तर के मूलभूत हितों के खिलाफ — आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति को किया खारिज
Feb 4, 2026
ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
