Skip to content

मंदिर में आज सुनी जाएगी सत्यनारायण कथा, रविवार को महाभंडारा

रजत जयंती महोत्सव के छँटवें दिन बालाजी मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सत्यनारायण की कथा सुनेंगे। सत्यनारायण कथा के महत्व पर प्रकाश डालते रेजेटी रामाचार्युलु ने बताया कि मांगलिक कार्यों जैसे विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण या मनोकामना पूर्ति पर भक्त सत्यनारायण कथा सुनते हैं।

संतान प्राप्ति, नए घर या पारिवारिक शांति के लिए भी कथा सुनना शुभ माना जाता है। इस लिहाज से भक्तों को जरूर यह कथा सुननी चाहिए।

वार्षिक महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को सुबह 11 बजे महा आरती के तत्काल बाद महा भंडारा में भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी एवं टेंपल कमेटी के अध्यक्ष बी वासुदेव राव ने जानकारी दी कि महा भंडारे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी गई है।