जगदलपुर। शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर में आगामी 25 जनवरी को होने वाले दीपोत्सव में साहू समाज और छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने दीया, तेल, बाती और आर्थिक रूप से सहभागिता निभाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु श्री राम लला मंदिर निर्माण के वर्षगांठ के शुभ अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, निगम महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष खेमसिंग देवांगन की उपस्थित में क्षेत्रीय साहू समाज ने 1001नग दीया, 1001 नग बाती सहित 15 लीटर तेल भेंट किया। साथ ही बस्तर जिला साहू समाज ने भी उक्त कार्यक्रम के लिये ग्यारह हजार रूपये का सहयोग किया है।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने अयोध्या राम लला मंदिर निर्माण के संघर्ष की गाथा और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। महापौर संजय पांडे ने साहू समाज के प्रतिनिधियों के साथ उपस्थित जानों को दीप प्रज्जवलन कर स्वच्छता शपथ दिलाई।
इस दौरान तेतरकुटी साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू, मोहन लाल साहू, लाल बहादुर साहू, हेमलाल साहू, नीलमणी साहू, जगदीश साहू, परमानन्द साहू, मलखन राम सोनवानी, बुधेलाल साहू, चंद्रशेखर साहू आदि उपस्थित रहे।
पिछड़ा वर्ग संघ ने भी दी सहभागिता
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ ने भी इस दौरान दीया, तेल, बाती सहित आर्थिक सहयोग भेंट किया। साथ ही संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण ने दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम में अन्य प्रकार से भी सहयोग करने का भरोसा दिलाया। दीपोत्सव के दिन तेल, दीया, बाती रखने व व्यवस्था में सहयोग करने पूरी टीम के साथ उपस्थित रहने की बात कही। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. तुलादास मानिकपुरी, जिला सचिव नीलमणी साहू व जिला कोषाध्यक्ष मनीष कुमार अहीर उपस्थित रहे।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
