जगदलपुर । मानवता सामाजिक संस्था, जगदलपुर द्वारा रविवार दिनांक 25 जनवरी 2026 को एकत्रित वस्त्रों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों का बहुलंबित वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम संस्था के सक्रिय सदस्यों श्री अशोक जैन, श्री जगजीत सिंह, श्री उमेश जैन एवं श्री अवधेश शुक्ल की सहभागिता से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम करंजी से हुई, जहां बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति में संग्रहित सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरण सामग्री में सूती एवं गर्म वस्त्रों के साथ-साथ स्टेशनरी, खिलौने एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं शामिल थीं।

इसके पश्चात कार्यक्रम के अंतिम चरण में पोटानार (चित्रधारा) में भी जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। यहां भी सभी वर्गों के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा प्रचुर मात्रा में सामग्री वितरित की गई।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में श्री जुगधर बघेल का विशेष योगदान रहा। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
