बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित बालाजी मंदिर के 25वें वार्षिक राजतजयंति महोत्सव के दूसरे दिन भगवान वेंकटेश्वर स्वामी जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में काष्ठ निर्मित रथ पर भगवान बालाजी, माता आंडाल एवं माता पद्मावती की उत्सव मूर्तियों को रथारूढ़ कर हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में महिलाएं मिट्टी और पीतल के कलश लेकर चल रहे थे।
शोभायात्रा बालाजी मंदिर से निकल कर माँ दंतेश्वरी मंदिर, मेनरोड, स्टेट बैंक चौक, चाँदनी चौक, संजय बाज़ार होते वापस बालाजी मंदिर पहुँची। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रद्धापुर्वक शोभायात्रा का स्वागत किया। जिनमें गुप्ता परिवार, मिथिला समाज, कांग्रेस कमेटी, बस्तर परिवहन संघ, अग्रसेन समाज, संजय बाजार लघु व्यापारी संघ, रोटरी क्लब, गुजराती समाज, मोतीवाला परिवार, चंदन एवं बंधन दास परिवार शामिल रहे।
बाइट-रविभूषण राव, बालाजी टेम्पल ट्रस्टी।
बाइट-श्रीधर राव मद्दी, सदस्य बालाजी टेम्पल कमेटी।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
