“नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर होगा आयोजन
खरसिया | शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंड़तराई की रासेयो इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पंचायत लेबड़ा में प्रारंभ हुआ। यह शिविर 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत लेबड़ा की सरपंच श्रीमती राजकुमारी पटेल एवं विद्यालय के प्राचार्य एस.आर. भगत द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक श्रीमती रविन्द्र कौर चौबे के निर्देशानुसार तथा जिला संगठक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में किया गया।
युवाओं से नशा मुक्त समाज का आह्वान
इस अवसर पर प्राचार्य एस.आर. भगत ने शिविर की थीम “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। नशा युवाओं के साथ-साथ परिवार और समाज के विकास में भी बाधक है।
सरपंच श्रीमती राजकुमारी पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर युवाओं के चारित्रिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए एक सशक्त मंच हैं।
कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार पटेल ने सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्य, गतिविधियों एवं दिनचर्या की विस्तृत जानकारी दी।
गणमान्यजनों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठक श्रीमती दीपमाला लकड़ा, सहायक शिक्षक रमेश पटेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंड़तराई के शिक्षक अनूप कुमार टोप्पो, जनेश्वर खरे, महेन्द्र सिंह राज, शैलेन्द्र कुमार धिरहे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उसरौट के व्याख्याता लोचन प्रसाद पटेल, ग्राम लेबड़ा के कन्हैया पटेल, संतोष साव, श्रीमती भगवती पटेल, श्रीमती सुशीला पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्यक्रम अधिकारी एवं व्याख्याता अखिलेश कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

बजट 2026 बस्तर के मूलभूत हितों के खिलाफ — आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति को किया खारिज
Feb 4, 2026
ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
