Skip to content

सड़क सुरक्षा माह-2026 : सड़क सुरक्षा माह के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

रक्तदान कर बस्तर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के साथ 50 लोगों ने किया रक्तदान

37वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत जिला पुलिस बस्तर द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ0 संजय प्रसाद व स्टाफ के सहयोग से आज दिनांक 21.01.2026 को महारानी अस्पताल जगदलपुर में एक ‘‘स्वैच्दिक रक्तदान शिविर’’ का सफल आयोजन किया गया।



इस शिविर की विशेषता यह रही की स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान कर जिले के पुलिस बल और आम नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाना है। शिविर में यातायात शाखा जगदलपुर सहित पुलिस विभाग के 50 अधिकारियों और जवानो ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया

पुलिस अधीक्षक बस्तर, श्री शलभ कुमार सिन्हा का जनता से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल रक्त उपलब्ध कराकर उनकी जान बाचाई जा सके।