Skip to content

हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया गणतन्त्र दिवस

सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पं. चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान  में फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

उत्कृष्ट कार्य हेतु 49 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभगीय झांकियों की सुंदर प्रस्तुति

बलौदाबाजार,26 जनवरी 2026/77वां गणतंत्र दिवस जिले में हर्षाेल्लास के साथ एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने  राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकार परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी।

जिला स्तरीय समारोह प्रातः 9 बजे मुख्य सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर व एसपी के साथ परेड निरीक्षण किया। जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल,नगर सेना, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट -गाइड एवं रेडक्रॉस सहित 10 टुकड़ियों ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर एवं परेड 2 आईसी मेघनाथ बंजारे ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

मुख्य अतिथि  ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों श्रीमती रेखा आडिल, रमन अग्रवाल, दुलेचंद वर्मा, श्रीमती किरण देवी चौहान का श्रीफल एवं शाल से सम्मान कर उनका हाल-चाल जाना।

49 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित – मुख्य अतिथि ने करने वाले उ 49 शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया।जिसमें राजस्व विभाग से सुश्री सुनीता वर्मा,आकाश पाटकर,अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कसडोल से तेजपाल दुबे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अश्वनी कुमार पटेल, श्रीमति रेणु वर्मा,हेमंत कुमार जोगी, प्रदीप निषाद,श्रीमती माधुरी आडील,श्रीमती संतकुमारी साहू,कामता प्रसाद ध्रुव, शिक्षा विभाग से श्रीमती भारती मढरिया,रमेश चंद्र खोटे,श्रीमती अनुराधा शुक्ला, तेजकुमार कुर्रे,

उद्यान विभाग से गोपाल प्रसाद कोसले, आबकारी विभाग से श्रीमती राधागिरी गोस्वामी,जिला कोषालय से विनोद कुमार सोनी,आयुष विभाग से दीपक कुमार वर्मा, कृषि विभाग से अवधेश कुमार राठौर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से आर.के. ध्रुव, चिकित्सा विभाग से श्रीमती रीना सलूजा, श्रीमती कुसुम बांधे,संपर्क केंद्र से राजकुमार पटेल,पशु चिकित्सा विभाग से नरेंद्र चौधरी, दयाराम यादव,महिला एवं बाल विकास विभाग से सुश्री वंदना बड़ा,श्रीमती योगेश्वरी साहू,जल प्रबंधन संभाग क्र- 2 बलौदाबाजार से हरीश कुमार वर्मा, भू- अभिलेख शाखा से राकेश देवांगन,वन विभाग से गीतेश कुमार बंजारे, धनेश्वर कुमार ध्रुव, दीपक निर्मलकर,नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार से रोहित भारती, सीएसपीडीसीएल भाटापारा से पुनीत शुक्ला,पूजा महिलांग शामिल है।

इसीतरह पुलिस विभाग सेनिरीक्षक प्रणाली वैद्य,अजय झा, उप निरीक्षक प्रियेश जॉन,संदीप बंजारे,सहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा, पुष्पा राठौर, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल, सत्य प्रकाश मरकाम,सुरज बंजारे,अनवर कुर्रे, राकेश शर्मा, युगल किशोर ध्रुव,रमाकांत साहू,सोमेश्वर खूंटे शामिल है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक झांकियां – समारोह में सकूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम वर्धमान विद्यापीठ, द्वितीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलौदाबाजार, तृतीय स्वामी आत्मानंद एम.डी.व्ही. बलौदाबाजार तथा सांत्वना पुरस्कार सरस्वती शिशु मंदिर बलौदाबाजार ने प्राप्त किया। इसी तरह विभागीय झांकियों में प्रथम स्थान कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, द्वितीय जिला पुलिस एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ती गौते, अवधराम टण्डन, निशा नेताम मड़ावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।