Skip to content

बाल गृह (बालक) जगदलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जगदलपुर। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाल गृह (बालक), जगदलपुर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट न्यायपीठ), बस्तर के अध्यक्ष श्री नरेंद्र पाणिग्राही द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ तथा बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र पाणिग्राही ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसी दिन से देश की शासन व्यवस्था संविधान के अनुसार संचालित होने लगी।

उन्होंने बच्चों को बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देता है। संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश के कानूनों का पालन करे, राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करे तथा समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखे। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की सदस्य श्रीमती वर्षा श्रीवास्तव, रामकृष्ण ठाकुर, संतोष जोशी, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, प्रभारी अधीक्षक मनोजकांत जोशी सहित बाल गृह के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।