Skip to content

धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य संजय कुमार त्रिवेदी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् गीत का भावपूर्ण गायन किया।


इस अवसर पर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ अत्यंत सराहनीय रहीं।



कार्यक्रम के दौरान रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में आयोजित एड्स/एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. बी. एल. देवांगन के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता मीनाक्षी राव द्वारा किया गया।

यह आयोजन देशभक्ति, जागरूकता एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास का प्रेरणास्रोत रहा।