छत्तीसगढ़ के रेलवे नेटवर्क में अब इतिहास रचना वाला विस्तार होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने 2025-26 के बजट में 7,470 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक प्रावधान किया है, जो पिछले 2009-14 के औसत से लगभग 24 गुना अधिक है।
इस निवेश से प्रदेश में चल रही 51 हजार करोड़ की परियोजनाओं को नई गति मिलेगी और अगले दो साल में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाएगी।
बस्तर के लिए अहम रावघाट–जगदलपुर रेल प्रोजेक्ट 90% पूरा हो चुका है, जिससे जनजातीय इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही अमृत स्टेशन योजना के तहत 32 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे ‘डबल इंजन सरकार का बड़ा तोहफा’ बताया और कहा कि नए ट्रैक, आधुनिक ट्रेनें और ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से रेल यात्रा पहले से सुरक्षित और सुविधाजनक होगी।
यात्री संख्या बढ़ने से सड़क पर ट्रैफिक कम होगा और हादसों में भी कमी आएगी। छत्तीसगढ़ अब रेलवे के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।
Related Articles

ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
नगर निगम जगदलपुर ने टैक्स दरों में नहीं की बढ़ोतरी, री-असेसमेंट के कारण बढ़ी राशि
Feb 3, 2026
