दलपत सागर दीपोत्सव कार्यक्रम में पतंजलि योग परिवार जगदलपुर द्वारा अविनव पहल की जा रही है जिसमे पतंजलि योग समिति द्वारा नगर भर में संचालित ४० से अधिक नियमित योग कक्षाओं के साधक अपने अपने घरों और सामूहिक रूप से बच्चे महिलायें पुरुष मिल कर सप्ताह भर में 1लाख 11हज़ार से अधिक बत्तियों का निर्माण पूर्ण कर लिया है, ग़ौरतलब है कि 1लाख बत्तियों का निर्माण योगसाधकों ने अपने हाथों से किया है जो अपने आप में एक मिसाल है जिसकी चर्चा सब जगह है।

पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी डॉ मनोज पानीग्राही ने बताया कि पतंजलि परिवार स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए अग्रणी भूमिका पूरे छत्तीसगढ़ में निभा रही है,समाज को स्वस्थ्य बनाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में कटिबद्ध है।

दलपत दीपोत्सव में पतंजलि के इस पहल की कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने पतंजलि योग समिति द्वारा दलपत दीपोत्सव में प्रत्यक्ष सहभागिता और समर्पण श्रद्धा के लिए पतंजलि परिवार का नाम लेते हुए सभी के लिए प्रेरणा बताया वहीं बैठक बस्तर कलेक्टर श्री हरिस एस सहित महापौर संजय पाण्डे ने प्रशंसा की।

इस पुनीत कार्य के लिए सभी पतंजलि नियमित योग कक्षा प्रमुखों का सहयोग मिल रहा है।सभी ने उत्साह दिखाते हुए कहा की हमारे द्वारा बनाये दीपबत्तियों से दलपत सागर जगमगायेगा यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।यह निर्माण का नेतृत्व पतंजलि योग परिवार के श्रीमती मंजु लुकंड,मनोज चंद्रा,जितेंद्र मिश्रा,रवींद्र हेमनानी,वैभव यादव ने किया है।
Related Articles

महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
खैर तस्करों पर प्रहार राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
Feb 4, 2026
