जगदलपुर | 25 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र में भव्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की आरती एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। यह जानकारी भाजपा पश्चिम मंडल के नगर मंत्री अविनाश सिंह गौतम ने दी।
कार्यक्रम में कुल 55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य एवं कविता पाठ जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से समूचे वातावरण को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिम नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर दत्त तिवारी रहे।
विशिष्ट अतिथियों में रिटायर्ड फौजी शशिनाथ यादव, भाजपा नगर उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, विजय वार्ड के वरिष्ठ निवासी सोमन बघेल एवं झूमक लाला बघेल उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
एकल नृत्य प्रतियोगिता
- प्रथम: आरोही बिसाई
- द्वितीय: रूपल कश्यप
- तृतीय: मोनिका बघेल
सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता
- प्रथम: संगीता माली ग्रुप
- द्वितीय: निकिता ग्रुप
- तृतीय: डिम्पल व दिव्या ग्रुप
कविता प्रतियोगिता
- प्रथम: लावण्या राव
- द्वितीय: करुणा ठाकुर
- तृतीय: कृष्ण पाटनकर
आयोजन एवं संचालन
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा प्रवीर चंद्र शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं भाजपा पश्चिम मंडल नगर मंत्री अविनाश सिंह गौतम ने की।
कार्यक्रम के संयोजक प्रवीर वार्ड के BLA-2 संतोष बत्रा, पार्वती पाटनकर एवं वार्ड अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा रहे।
मंच संचालन विजय वार्ड के बूथ अध्यक्ष डालेश्वर नाग द्वारा किया गया।
सहयोग एवं समापन
कार्यक्रम के सफल आयोजन में गंगोत्री चंद्रवंशी, कविता कोर्राम, सूकुल दई, रामबती बघेल, भारती बिसाई, मन की बात के प्रमुख अमर पटेल एवं सोमन बघेल का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शक्ति केंद्र के सभी कार्यकर्ता देशभक्ति गीतों पर झूम उठे, जिससे वातावरण पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।


Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
