बेसिक पुलिसिंग और विजिबल पेट्रोलिंग पर जोर, अपराधियों को सजा सुनिश्चित करने के निर्देश
रायगढ़ में नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के समस्त थाना-चौकी प्रभारियों और शाखा अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में बेसिक पुलिसिंग, नियमित पेट्रोलिंग और विजिबल पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि गुंडागर्दी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आदतन मारपीट करने वालों को गुंडा सूची में शामिल कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अवैध जुआ, शराब और गौवंश तस्करी पर अभियान चलाने के निर्देश
एसएसपी ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, शराब और गौवंश तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लंबित अपराधों और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने, तकनीकी पुलिसिंग जैसे सीसीटीएनएस और विभागीय पोर्टल्स को अद्यतन रखने तथा अपराधियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के निर्देश दिए गए।
सड़क सुरक्षा और सामुदायिक जागरूकता पर विशेष ध्यान
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाने और मालवाहकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग और जागरूकता कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर चलाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में उच्च अधिकारी और सभी थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, अनिल विश्वकर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह सहित जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।



Related Articles

रायगढ़ में अवैध शराब कारोबार पर जूटमिल पुलिस का करारा प्रहार — भारी मात्रा में देशी/अंग्रेजी शराब और पिकअप जब्त, आरोपी जेल भेजा
Feb 4, 2026
रायगढ़ में महिला से दुष्कर्म का मामला — पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
Feb 4, 2026
