मांगे मोदी की गारंटी पूर्ण कर सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगती दूर कर प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करते हुवे समस्त lb संवर्ग को कराममोन्नत वेतनमान प्रदान करना, vsk app का निजी मोबाइल मे उपयोग ना कर शासन शिक्षकों को शासन स्तर से डिवाइस प्रदान करें जिससे शिक्षक अपना उपस्थिति दे सके, tet की अनिवार्यता समाप्त हो
छ. ग. सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फ़ेडरेशन फिर आंदोलन की राह पर प्रदेश के समस्त lb शिक्षक रहेंगे 17 जनवरी को एक दिवसीय आंदोलन पर वर्तमान शासन के 2 साल बाद शिक्षक संगठन का बड़ा गुट अपने मांगो को ले कर फिर आंदोलन की राह पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारी विजेंद्र चौहान का कहना है की वर्तमान सरकार को दो साल हो गए मगर अभी तक घोषणा पत्र मे किया गया मोदी की गारंटी पूरा नहीं हुआ “इससे वर्तमान राज्य सरकार देश के माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के छवि धूमिल कर रहे है वर्तमान शासन को अविलम्ब घोषणा पत्र को पूर्ण कर अपनी बातों पर खरा उतरना चाहिए”
17 जनवरी 2026 को सभी 33 जिला मुख्यालय मे lb शिक्षक संवर्ग एक दिन के आंदोलन पर रहते हुवे मुख्यमंत्री मंत्री के नाम कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन यह एक दिवसीय आंदोलन शासन को अल्टीमेटम के रूप मे देखा जा रहा है संगठन का कहना है “मोदी की गारंटी” पूरा नहीं होता तो भविष्य मे अनिश्चित आंदोलन करने पर बाध्य हो जाएंगे इससे सम्पूर्ण जवाबदारी शासन की होंगी.
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
