Skip to content

माँ दंतेश्वरी सेवा समिति के सदस्य सँभालते हैं भक्तों के जूते चप्पल

जगदलपुर । माँ दंतेश्वरी सेवा समिति, जगदलपुर द्वारा विगत 20 वर्षों से श्री बालाजी मंदिर, जगदलपुर के वार्षिक महोत्सव के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के जूतों, चप्पलों की देखरेख करते आ रहे हैं। श्री बालाजी मंदिर के कल्याण मंडप स्थित हॉल में यह नि:शुल्क सेवा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जाती है।

बी. केशव राव की अगुवाई में ए. अप्पाराव, ई. नागभूषण राव, बी. दंतेश्वर राजु, सीएन माली, जितेंद्र श्रीवास्तव, दंतेश्वर राव, बँटी झज्ज, कमलेश, बलराम नायडु, के. सत्यनारायण, दंती तम्मुडु, बी. गणपत राव, शंभूनाथ पटेल आदि स्वयं सेवकों का समूह लगातार बीस वर्षों से श्री बालाजी मंदिर के वार्षिकोत्सव के दौरान अपनी सेवाएँ देते हैं।

बी. केशव राव ने बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में होती है। हजारों जोड़े जूते/ चप्पलों को व्यवस्थित तरीके से सँभालना भी एक बड़ी चुनौती होती है। परंतु 35-40 की संख्या में माँ दंतेश्वरी सेवा समिति के स्वयंसेवक सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहते हैं। जिससे की मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।