दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने 31 जनवरी को मडोड़ा से भोटोर के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया।
बरामद सामग्री में डेटोनेटर, बड़े ड्रम, राशन, कपड़े और एक प्रेशर कुकर IED शामिल था। बम निरोधक दस्ते ने IED को मौके पर ही सुरक्षित ढंग से नष्ट कर दिया।
सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Articles

ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
नगर निगम जगदलपुर ने टैक्स दरों में नहीं की बढ़ोतरी, री-असेसमेंट के कारण बढ़ी राशि
Feb 3, 2026
