जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से आज न्यायालय परिसर में बस्तर जिला पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर संघ के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री विक्रमादित्य झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अवधेश झा, उपाध्यक्ष (महिला) सुश्री प्रिती वानखेड़े, सचिव श्री संतोष चौधरी, सह सचिव श्री भरत सिंह सेठिया, कोषाध्यक्ष श्री दीनबंधु रथ, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव श्रीमती हेलिना मोजेस तथा ग्रंथपाल श्री ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे।
बस्तर जिला पत्रकार संघ की ओर से अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान दोनों संघों के बीच महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें बस्तर अंचल की मूल समस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर परस्पर सहयोग से आगे बढ़ने की सहमति बनी।
बैठक में अधिवक्ता संघ और पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय और सहयोग को मजबूत करते हुए बस्तर के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प व्यक्त किया।



Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
