Skip to content

जगदलपुर : 77वें गणतंत्र दिवस पर लालबाग परेड ग्राउंड में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने फहराया तिरंगा

जगदलपुर ब्रेकिंग : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग परेड ग्राउंड में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्य परेड की सलामी ली।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री का संदेश जनता के नाम पढ़कर सुनाया। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस बल और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। परेड ग्राउंड में देशभक्ति का माहौल रहा और गणतंत्र दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।