बस्तर। बस्तर विकास खंड के माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला बड़ेपारा बालेंगा तथा प्राथमिक शाला मारीगुड़ा में उल्लास नव साक्षरों की शिक्षा गुणवत्ता का निरीक्षण करने दिल्ली टीम पहुँची। आगमन पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में भारी संख्या में नव साक्षर उपस्थित रहे।

दिल्ली टीम ने कक्षा संचालन का अवलोकन किया तथा वॉलिंटियर खेमेश्वरी एवं तुलसी द्वारा प्रस्तुत डेमो क्लास को देखकर सराहना की। नव साक्षरों द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर पाकर टीम के सदस्य अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए।

इस अवसर पर सहायक खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुशील कुमार तिवारी ने उल्लास केंद्र में संचालित कार्यक्रम की रूपरेखा, इससे होने वाले लाभ तथा नव साक्षरों को आगे बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। यह संपूर्ण कार्यक्रम उनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संकुल प्रभारी नंदिता अंगोले, मंमलू राम कश्यप, सीएसी लखेश्वर बिसाई, दीपक कुंजाम, अल्का पांडे, प्रधानाध्यापक राजेंद्र वैष्णव, शंकुलाल जमदारें, सोमारी कौशल, कांति मरकाम, रजत सिंगरौल, विष्णु चक्रधारी, सरपंच बालेंगा, पंच छेदीलाल बघेल, संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, वरिष्ठ नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन दिल्ली टीम के सदस्यों द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों तथा उल्लास केंद्र में अध्ययनरत सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
