एयर इंडिया ने दिल्ली से संचालित कुछ विमान सेवाओं को 26 जनवरी तक रद कर दिया है। इसमें दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर की सुबह संचालित होने वाली एक नियमित उड़ान भी शामिल है
क्या हैं सूचना
एयर इंडिया की ओर से जारी सूचना के अनुसार 23 जनवरी से 26 जनवरी तक यह फ्लाइट संचालित नहीं की जाएगी। सुरक्षा कारणों से दिल्ली एयरस्पेस में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके चलते उड़ानों के संचालन में यह अस्थायी बदलाव किया गया है।
इसका सीधा असर रायपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर पड़ा है, खासकर उन यात्रियों पर जिन्होंने पहले से टिकट बुक करा रखे थे।
यात्रियों से अपील
एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
Related Articles

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाया, 25% से 18% हुआ वसूला जा रहा शुल्क
Feb 3, 2026
सीमा शुल्क में बदलाव पर अमेरिकी टैरिफ का कोई असर नहीं, घरेलू विनिर्माण ही सरकार का लक्ष्य — निर्मला सीतारमण
Feb 3, 2026
