शहर की धार्मिक नगरी महादेवघाट स्थित श्री राधेय कृष्णा मंदिर में सनातन संस्कृति एवं बसंत ऋतु के आगमन के साथ सूर्य के उत्तरायण होने के महापर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विधिवत पूजा-पाठ, महाआरती तथा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धा एवं आस्था के साथ सभी ने ग्रहण किया। आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
