कोड़ासियां धान उपार्जन केंद्र में टोकन नहीं कटने से नाराज़ किसानों ने मंगलवार को मंडी गेट पर बैठ कर नाराजगी जाहिर किया। नाराज किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंडी परिसर में ताला लगाकर नाराजगी दर्ज कराया।
सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार लैलूंगा मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर लगभग 20 किसानों के टोकन कटवाए गए, लेकिन इसके बावजूद किसान संतुष्ट नहीं हुए।
किसानों का कहना है कि केवल कुछ किसानों के टोकन काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने मांग की कि जिनका टोकन नहीं कटा है ऐसे सभी किसानों के टोकन तत्काल काटे जाएं और सभी किसानों के धान खरीदी की जाए ताकि किसी भी किसान के साथ भेदभाव न हो।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस लैलूंगा के पूर्व अध्यक्ष ठंडा राम बेहरा एवं पूर्व विधायक हृदय राम राठिया भी किसानों के समर्थन में मंडी के सामने बैठे और प्रशासन से किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।
फिलहाल खबर लिखे जाने तक नायब तहसीलदार लैलूंगा धान उपार्जन केंद्र में मौजूद हैं और किसान मंडी के गेट में बैठे हुए हैं फिलहाल किसानों ने मांगें पूरी होने तक गेट पर बैठे रहने की बात कही है।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
