Skip to content

छत्तीसगढ़ में इलेक्ट्रो होम्योपैथी नवीन विद्या है – प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी

जगदलपुर  – छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथी ए डॉक्टर एसोसिएशन के तत्वाधान में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मेंटी जी का 270 में जयंती एवं चिकित्सा महासम्मेलन हर्ष उल्लास के साथ अमित पार्क इस्पात नगरी भिलाई दुर्ग में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधानसभा के विधायक श्रीमान किरण सिंह देव जी रहे विशिष्ट अतिथि वैशाली नगर भिलाई के विधायक श्री रिकेश सेन जी कार्यक्रम के अध्यक्षता इलेक्ट्रो होम्योपैथी डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ निलेश थावरे जी विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व्ही  एस राजपूत जी डॉक्टर बी एल साहू जी डॉक्टर अशोक दुबे जी डॉ रवि प्रताप दुबे जी रहे

कार्यक्रम में सर्वप्रथम चिकित्सा जगत के पितामह भगवान धन्वंतरि एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉक्टर काउंट सीजर मैंटी‌ जी के छायाचित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम के अध्यक्षता  कर रहे प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीलेश थावरे जी ने स्वागत उद्बोधन में इलेक्ट्रो होम्योपैथी के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार से यह विद्या काम करता है और यह 114 औषधि और 38 औषधि कार्य किस प्रकार से काम करता है और यह पूरे देश के साथ हमारे छत्तीसगढ़ में भी हम इलेक्ट्रो होम्योपैथी में चिकित्सा कार्य कर रहे हैं,

शासन से हम मांग करते हैं कि अन्य प्रदेशों की तरह ही हमारे छत्तीसगढ़ में भी इलेक्ट्रो होम्योपैथी में चिकित्सीय कार्य करने की अनुमति प्रदान करेंगे ।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर वैशाली नगर के विधायक श्री रीकेश सेन  जी ने कहा हर व्यक्ति प्रमुख रूप से निरोगी और स्वास्थ्य होने के लिए चिकित्सकों का परामर्श लेते हैं और मुझे प्रसन्नता हो रही है कि हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी खासकर बस्तर जैसे गांव में इलेक्ट्रो होम्योपैथी की चिकित्सक चिकित्सा कार्य कर रहे हैं ।

और उनकी जो भी मांग होगी उसे करने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे और समस्या हो तो निराकरण भी करेंगे ऐसा हमें अपने उद्बोधन में आश्वासन दिया है ।

मुख्य अतिथि के आसंदी से श्रीमान किरण सिंह देव जी ने कहा कि सभी चिकित्सा पद्धति एक ही उद्देश्य होता है। कि स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना , रोग मुक्त करना ,जन-जन में खुशहाली लाना ,स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इन्हीं में से इलेक्ट्रो होम्योपैथी नवीन विद्या के रूप में छत्तीसगढ़ में फल फूल रहा है।

जहां कोई चिकित्सक नहीं पहुंच पाते हैं वहां तक बस्तर अंचल के सुदुर आदिवासी क्षेत्र में भी अग्रणी हमारे इलेक्ट्रो होम्योपैथी के चिकित्सक अपने चिकित्सा कार्य करते हुए पाये जाते हैं,देखते हैं ,जो कि हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है डॉक्टर मैटी जी के जयंती एवं महा चिकित्सा सम्मेलन में उपस्थित होकर मैं अपने आप से बहुत खुश भी हूं और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं  ।

क्योंकि आदमी मरते समय भी भगवान के बाद चिकित्सक को याद करते हैं, और जो चिकित्सा कार्य कर स्वस्थ लाभ प्राप्त कराते हैं, इसलिए चिकित्सकों को भगवान की दर्जा जैसे ही मनाना चाहिए क्योंकि चिकित्सक हमारे जान की रक्षा करते हैं। इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों की जो भी समस्या और मांग है ।उसे हम शासन एवं प्रशासन की दृष्टिकोण से बहुत जल्द पूरा करने की कोशिश करेंगे ।

हम सब इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों के साथ है ।कार्यक्रम में वरिष्ठ एवं सीनियर चिकित्सकों ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी के संबंध में अपना अपना अनुभव साझा किया और अधिक से अधिक इलेक्ट्रो होम्योपैथी से चिकित्सा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ में बेस्ट प्रैक्टिशनर आप इलेक्ट्रो होम्योपैथी का अवार्ड अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर प्रोफेसर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज रायपुर के डॉक्टर सैनी जी, राजीव लोचन आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज की पूर्व उप अधीक्षक डॉक्टर आर एस पाटिल, जी डॉक्टर आर सी चौहान जी भिलाई, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बी एस राजपूत, कोष अध्यक्ष डॉ भुनेश्वर साहू, सचिव डॉक्टर डॉ सिन्हा ,डॉक्टर बी आर देवांगन, डॉ हालदार पटेल, डॉ रवि प्रताप दुबे ,डॉक्टर घणाराम साहू डॉ रविंद्र सिंह डॉक्टर पर मरकाम डॉ रमेश समिति डॉक्टर पद्मिनी साहू डॉ रमेश सोसायटी डॉ खिलावन साहू डॉ दिनेश साहू डॉ विक्रांत झा डॉ महेंद्र साहू डॉ निषाद सहित इत्यादि पूरे छत्तीसगढ़ से लगभग 1000 इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों का महासम्मेलन संपन्न हुआ ।

पूरे कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष डॉ व्ही एस राजपूत एवं डॉक्टर भुनेश्वर साहू ने किया कार्यक्रम का आभार व्यक्त डॉ बी आर देवांगन ने किया