गोपाल किरन समाजसेवी संस्था (GKSS S) एवं पाडिचेरी विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सिल्वर जुबली कैंपस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. चंद्र मोली (अधिष्ठाता, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज) ने दीप प्रज्वलन कर किया। विश्वविद्यालय गीत के उपरांत डॉ. मनीष कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया, जिससे पूरा परिसर संवैधानिक मूल्यों की गूंज से भर गया। संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने विषय प्रतिपादन करते हुए संस्था के 1986 से अब तक के सफर और ‘शिक्षा, सेवा, प्रेरणा’ के ध्येय पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्रों में उच्च स्तरीय अकादमिक चर्चा रही। डॉ. जे. नागराजन के मार्गदर्शन एवं रश्मि सिंघल की अध्यक्षता में शोधपत्रों का वाचन हुआ।
30जनवरी 2026 को पांडिचेरी विश्वविद्यालय पांडिचेरी में आयोजित इस भव्य राष्ट्रीय संगोष्ठी एवम् सम्मान समारोह के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से डॉ.पूर्णिमा सरोज को शिक्षा में नवाचार, शोध,साहित्य , संस्कृति तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान हेतु पांडिचेरी विश्वविद्यालय एवं गोपाल किरण समाजसेवी संस्था के द्वारा डॉ.पूर्णिमा सरोज को ग्लोबल आइकन प्रेस्टीज अचीवर्स अवॉर्ड का सम्मान प्रदान किया गया।
उन्होंने ह्रदय तल से पांडिचेरी विश्वविद्यालय एवम् गोपाल किरण समाजसेवी संस्था का आभार व्यक्त किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु डॉ.पूर्णिमा सरोज को वरिष्ठ साहित्यकारों,मित्रों, गुरुजनों एवं परिवार की ओर से बधाई एवम् शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ पूर्णिमा सरोज वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में प्राचार्य हैं।

Related Articles

ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
नगर निगम जगदलपुर ने टैक्स दरों में नहीं की बढ़ोतरी, री-असेसमेंट के कारण बढ़ी राशि
Feb 3, 2026
