रायगढ़, जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन 16 जनवरी को रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर रायगढ़ में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दो आयु वर्ग में 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष तक में किया जाएगा।
जिसमें विकासखण्ड के विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता अंतर्गत एथलेटिक्स (100मी., 400मी. तवा फेंक), खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकसी, हॉकी, कुष्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल एवं वेटलिफ्टिंग खेल का आयोजन किया जाएगा
जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता में सभी विकासखण्डों से लगभग 400 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर एवं निर्णायक भाग लेंगे।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
