लोहंडीगुड़ा। विकास खंड लोहंडीगुड़ा में छत्तीसगढ़ क्रेडा तकनीशियन सहकर्मियों ने स्वर्गीय प्रहलाद सिंह ठाकुर की स्मृति में नि:शुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, प्रहलाद सिंह ठाकुर का 02 जनवरी 2026 को सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी व छत्तीसगढ़ क्रेडा तकनीशियन सहकर्मी उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने जागरूकता फैलाई
छत्तीसगढ़ क्रेडा तकनीशियनों ने मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और निःशुल्क हेलमेट वितरण के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई। प्रहलाद सिंह ठाकुर क्रेडा विभाग में सोलर तकनीशियन पद पर कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद सहकर्मियों द्वारा निःशुल्क हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाई।
लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी श्री बैगा ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि कुमार बैगा ने कहा, “शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें, हेलमेट शीट बेल्ट का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।” मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से निःशुल्क हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने लोगों को जागरूक किया गया।
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
