जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव शनिवार को तीरथगढ़ में आयोजित माघ पूर्णिमा मेला का विधिवत शुभारंभ किया। 31 जनवरी से 02 फरवरी तक तीन दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला का विधिवत शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के द्वारा किया गया। मेला में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव का तीरथगढ़ के ग्रामवासियों ने पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

साथ ही धुरवा नाचा दल के द्वारा स्वागत किया गया। तीरथगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्री किरण देव ने संबोधित करते हुए कहा कि तीरथगढ़ में आयोजित माघ पूर्णिमा मेला के आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। बस्तर की कला,संस्कृति व पंरपरा पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखती है।

हमारे बस्तर की पहचान संस्कृति, पंरपरा,मंडई,मेला,जात्रा ,अनेक पंरपरा से पहचान है। तीरथगढ़ जलप्रपात की पूरे देश दुनिया में अपनी अलग पहचान है। तीरथगढ़ माघ पूर्णिमा मेला में हजारों की संख्या में हमारे लोग आते हैं क्षेत्र में मेला की अपनी पहचान है।

इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप,उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, संरपंच मंगलू कश्यप, श्रीमती गुलेन्द्री ठाकुर, फूलसिंह सेठिया,दुलार सिंह, धमेंद्र ठाकुर,सुकुलु मरकाम, दिनेश पांडे,पीलु, लक्की व ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

बजट 2026 बस्तर के मूलभूत हितों के खिलाफ — आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति को किया खारिज
Feb 4, 2026
ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
