Skip to content

नालंदा परिसर लाइब्रेरी बनाने में विफल नजर आ रही भाजपा सरकार –सुशील मौर्य

आपसी अंतर्कलह का भेंट चढ़ा नालंदा लाइब्रेरी, सत्ता की लोलुपता में मस्त,युवाहित से स्थानीय विधायक व महापौर का कोई सरोकार नहीं

जगदलपुर । जगदलपुर में नालंदा लाइब्रेरी बनाने की योजना पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फैल साबित होती दिखाई नज़र आ रही है. छात्र-हितैषी युवा हित की बड़ी बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार और उनके स्थानीय विधायक व प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और नगर निगम महापौर संजय पांडे को नालंदा लाइब्रेरी बनाने से कोई सरोकार नहीं है उक्त बातें बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा 2024 मार्च महीने में स्थानीय विधायक किरण देव जी के द्वारा इस नालंदा परिसर लाइब्रेरी के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया था किंतु आज पर्यंत तक नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ है न विधायक को इस बात की चिंता है और न ही शहर के प्रथम नागरिक महापौर पांडे जी को इसकी कोई चिंता है।एक ओर स्थानीय विधायक रायपुर की तर्ज पर नालंदा लाइब्रेरी के निर्माण की बात करते हैं जिसमें रायपुर के नालंदा परिसर की तरह ही सुविधाएं दी जाने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर महापौर महोदय शहर को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ रखने की बड़ी बात करते हैं पर दोनों की बातें युवा हित और विकास से कोषों दूर है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया दो दो बार इस नालंदा लाइब्रेरी टेंडर की प्रकिया हो चुकी है साथ ही दो दो बार भूमिपूजन हो चुका है पर आज पर्यंत इस नालंदा लाइब्रेरी परिसर का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है और न ही शासन प्रशासन ने कोई भूमि उपलब्ध करा पाई है,क्योंकि इसका मुख्य कारण आपसी अंतर्कलह है विधायक किरण देव चाहते हैं कि इस नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण भाजपा कार्यालय के पीछे शहर में हो और वहीं महापौर संजय पांडे इस नालंदा लाइब्रेरी का निर्माण विश्वविद्यालय में कराना चाहते हैं और इसी आपसी अंतर्कलह के चलते यह लाइब्रेरी भेंट चढ़ गया है जिसके चलते इसका निर्माण रुका हुआ है और प्रतियोगी परीक्षा देने वाले बस्तर के समस्त छात्र छात्राएं परेशान है

पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु लाला जगदलपुर का निर्माण करवाया था ताकि युवाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में स्थित लाला जगदलपुरी केंद्रीय पुस्तकालय शैक्षिक विकास की नई उम्मीद बनकर बस्तर क्षेत्र की तस्वीर कांग्रेस ने बदली, बस्तर क्षेत्र के छात्र छात्राएं सुविधा के अभाव में परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाते थे। यहां तक की परीक्षा से जुड़ी किताबों को हासिल करने उन्हें प्रदेश की राजधानी रायपुर तक का सफर तय करना पड़ता था।

इन सभी को देखते हुए प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े पुस्तकालय लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी का निर्माण कर कांग्रेस ने बस्तर की तस्वीर बदली और आज भी शहर के युवा लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षा व अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ाई करते है।हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल भाजपा सरकार और उनके नेतागण सिर्फ वाहवाही लूटाने तक ही मस्त है शिक्षा का व्यापक विस्तार करने के दिशा में झूठी सुशासन की बीन बजाने वाली भाजपा सरकार में विधायक किरण देव और महापौर संजय पांडे का कुल मिलाकर युवा हित से कोई सरोकार नहीं है