जगदलपुर । आज बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य जी के मार्गदर्शन में उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ने LIC रोड कंगोली में सड़क मरम्मत व उसके जीर्णोद्वार को लेकर नगर पालिका निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया LIC रोड काफी अधिक समय से खराब चल रहा है इसके बावजूद भी अब तक नगर निगम के द्वारा सड़क की सुध नहीं ली जा रही है आये दिन लोगो की परेशानीयां बढ़ती जा रही है।सड़के खराब होने के वजह से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है धुल से लोग परेशान है
इसके बावजूद भी नगर निगम अब तक सड़क का डामरीकरण क्यो नही किया जा रहा है यह समझ से परे है.कांग्रेस पार्टी मांग करता है कि सड़क को तत्काल मरम्मत एवं जीर्णोद्वार गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी इस विषय को लेकर धरना प्रदर्शन करने हेतु पूर्ण रूप से बाध्य होगी।
इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद सुशीला बघेल, अनुराग महतो, एस नीला, रजत जोशी,मुकेश निषाद,अजय पांडे, आदि मौजूद रहे


Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
