शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर आकाश छिकारा की अनोखी पहल, जमीनी हकीकत परखने खुद पहुंचे क्लासरूम
जगदलपुर । बस्तर जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने के अपने अभियान के तहत, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शनिवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए।

बस्तर विकासखंड के ग्राम घाटलोहंगा स्थित विद्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व निभाया, बल्कि एक शिक्षक की भूमिका में भी नजर आए

जब कलेक्टर ने उठाई चॉक और डस्टर
निरीक्षण के दौरान सबसे रोचक क्षण तब आया जब कलेक्टर कक्षाओं का जायजा ले रहे थे। वे सीधे बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे विज्ञान विषय पर चर्चा शुरू कर दी। केवल सवाल पूछने तक सीमित न रहकर, उन्होंने बच्चों को उत्तल और अवतल लेंस की जटिल अवधारणाओं को बेहद सरल और रोचक तरीके से समझाया।

Related Articles

रायगढ़ में महिला से दुष्कर्म का मामला — पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा
Feb 4, 2026
सट्टा-पट्टी लिखने वालों पर जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई — मोबाइल पर सट्टा खिलाते युवक को दबोचा
Feb 4, 2026
