बलौदाबाजार, 30 जनवरी 2026/बलौदाबाजार- भाटापारा जिले की उपलब्धियों की फेहरिश्त में एक और कामयाबी शुमार हो गया है।जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को प्राप्त करने में बलौदाबाजार -भाटापारा जिला पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल के नेतृत्व में जिले ने न केवल आवासों की स्वीकृति में तेजी दिखाई है, बल्कि धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करने में भी रिकॉर्ड कायम किया है।
वर्ष 2025-26 में कुल 26843 आवास स्वीकृत किया है जिसमें 24,313 अवसों का प्रथम किश्त जारी, 20480 आवास का निर्माण प्रारम्भ हो गया है और 15120 आवास प्लिंथ स्तर तक पूर्ण हो गया है।
सर्वाधिक प्लिंथ निर्माण – जिले में 15,120 आवासों का प्लिंथ स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो राज्य के किसी भी जिले की तुलना में सर्वाधिक है।26439 आवासो का एफटीओ किया जा चुका है जिसमे से 24,313 हितग्राहियों के खातों में पहली किश्त का सफलतापूर्वक हस्तांतरण किया जा चुका है।कुल स्वीकृत आवासों में से 20,480 मकानों पर काम शुरू हो जाना एवं 139 आवास पूर्ण प्रशासन की मुस्तैदी और ग्रामीणों के उत्साह को दिखाता है।पीएम जनमन योजना अंतर्गत भी जिला में प्राथमिकता से कार्य कराके 25 पात्र हितग्राहियो का आवास स्वीकृती कर सभी का शतप्रतिशत आवास पूर्ण करा लिया गया है।
रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्माण –जिले को जल संचयन में देश मे द्वितीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ है जिसमे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियो का विशेष योगदान रहा है। आवास योजनान्तर्गत पूर्ण आवासो में 15260 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण कराया गया है।
इस उपलब्धि से जिले के हजारों परिवारों का अपने पक्के घर का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। यह न केवल ग्रामीण विकास को गति दे रहा है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है।
क्रमांक /128
Related Articles

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
‘मिस्टर इंडिया’ बनी 65 बोरी धान से लदी पिकअप? पुलिस और राजस्व विभाग के ‘जादू’ से सिस्टम हैरान, तहसीलदार के विरुद्ध FIR दर्ज होगा?
Feb 4, 2026
